EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में मुठभेड़: ₹25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सिपाही भी घायल
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 54
    22 Mar 2026 11:03 AM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के लीलापुर थाना क्षेत्र में लूट व चेन स्नैचिंग के मामले में वांछित ₹25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, लीलापुर थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 62/26 (धारा 304(2) बीएनएस) से संबंधित अभियुक्त विपिन सिंह, निवासी शीतला बक्स का पुरवा, थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी, पहले से ही लालगंज थाना के एक अन्य मामले में हवालात में निरुद्ध था। सूचना पर लीलापुर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने 16 मार्च की घटना में प्रयुक्त तमंचा व छीनी गई चेन को सई नदी के पास छिपाने की बात स्वीकार की। बरामदगी के लिए पुलिस टीम जब आरोपी को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची, तभी उसने छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस हमले में आरक्षी राजकुमार सिंह गोली लगने से घायल हो गए। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा छीनी गई पीली धातु की चेन का हिस्सा बरामद किया है। घायल आरोपी और सिपाही को उपचार के लिए सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि आरोपी विपिन सिंह पर अमेठी जनपद के विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं और वह संग्रामपुर थाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना