खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से जहां ईद का त्यौहार पूरे देश में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं सिकन्दरपुर में भी ईद का त्यौहार शान्ति पूर्ण व सौहार्द के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह पर पहुंचकर ईद की नमाज अदा किया व मुल्क की सलामती के लिए अमन चैन की दुआं मांगी। कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज कुशल संपन्न हो गई। तो वही दूसरी तरफ ईदगाह के बाहर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। ईदगाह के बाहर खड़े हिंदू समुदाय के समाजसेवियों ने ईद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दिया। हमारे फास्ट न्यूज़ इंडिया के संवाददाता अंगद कुमार से बातचीत के दौरान हिंदू समाज के लोगों ने कहा कि यह त्यौहार आपसी भाईचारा को जोड़ने का त्यौहार है। होली पर मुस्लिम समाज के लोग हमारे साथ अभी गुलाल उड़ाते हैं। हम लोग ईद पर उनके घर जाकर सेवइयां खाते हैं। मुबारकबाद देते हैं। यही हमारे हिंदुस्तान की खूबसूरती है। वही मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि हिंदू मुस्लिम त्यौहार हम सभी लोग आपस में मिलजुल मनाते हैं। और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। और यह परंपरा हमेशा कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने दुआ मांगी है कि हमारा मुल्क अमन चैन के साथ खूब तरक्की करें। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हम लोगों ने दुआ मांगी है कौन को इतनी ताकत मिले की जो युद्ध हो रहे हैं। उसको समाप्त करने का श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले हम लोगों ने दुआ में यही मांगी है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया अपने दल बल के साथ मौके पर डटे रहे। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए इस रिपोर्ट बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट
2026032209021418652435.mp4
202603220926061751682.mp4
20260322092616269476223.mp4
20260322092756086277536.mp4
20260322092959994815418.mp4
20260322093052967222283.mp4
20260322093144657718575.mp4
