EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ईद उल फितर के मौके पर ईदगाह बना हिंदू मुस्लिम एकता मंच
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 43 54
    21 Mar 2026 19:59 PM



उत्तर प्रदेश के खैरागढ़ से एक बेहद सकारात्मक और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां ईद के मौके पर गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल देखने को मिली।

ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर खैरागढ़ ईदगाह में प्रशासन की मौजूदगी में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

सबसे खास बात यह रही कि नमाज के दौरान हिंदू समाज के लोग बाहर खड़े होकर नमाज पूरी होने का इंतजार करते नजर आए। जैसे ही नमाज समाप्त हुई, हिंदू भाइयों ने फूलों की माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर मुस्लिम भाइयों का स्वागत किया और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।

यह दृश्य खैरागढ़ में वर्षों से चली आ रही आपसी भाईचारे और एकता की परंपरा को दर्शाता है, जो आज भी कायम है।


इस अवसर पर युवा नेता शिवा गर्ग द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को बधाई दी।


खैरागढ़ की यह तस्वीर एक बार फिर यह संदेश देती है कि आपसी प्रेम और सौहार्द ही समाज की असली ताकत है।

रिपोर्ट: शाहरुख़ बेग  151188410 



Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना