EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ की बेटी आस्था सिंह बनीं एम्स में कैंसर रिसर्च असिस्टेंट, बढ़ाया जिले का मान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    21 Mar 2026 19:23 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ की होनहार बेटी आस्था सिंह ने देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एम्स, दिल्ली में कैंसर रिसर्च असिस्टेंट के पद पर चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से जहां परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं पूरे क्षेत्र में गर्व की लहर दौड़ गई है। कुंडा तहसील के उमरी बिहार कोटिला गांव की निवासी आस्था सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पूरी की। इसके बाद इंटरमीडिएट रामस्वरूप इंटर कॉलेज, सुंदरगंज, स्नातक बीबीएस कॉलेज, प्रतापगढ़ और परास्नातक की पढ़ाई प्रयागराज विश्वविद्यालय से पूरी की।

पोषण विज्ञान में बनाई पहचान
आस्था ने ‘फूड एंड न्यूट्रिशन व डाइटिशियन’ विषय में मास्टर डिग्री हासिल की है। पोषण और खान-पान के क्षेत्र में उनकी गहरी समझ और शोध के प्रति रुचि ने उन्हें एम्स के कैंसर रिसर्च विभाग तक पहुंचाया। अब वह कैंसर मरीजों के इलाज में पोषण की भूमिका पर शोध कार्य करेंगी।

संघर्ष और मेहनत की मिसाल
आस्था के पिता कुंवर बहादुर सिंह (कल्लू सिंह) ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद आस्था ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। वह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं।

बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
6 बहनों और एक भाई वाले बड़े परिवार से आने वाली आस्था की सफलता ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सार्थक करती है। उनके चयन की खबर मिलते ही गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण प्रतिभाओं में कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की। आस्था सिंह की यह सफलता जिले की बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा बनकर सामने आई है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना