EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कटरा मेदिनीगंज में शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज संपन्न, जामा मस्जिद के बाहर मेले जैसा नज़ारा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    21 Mar 2026 19:04 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के नगर पंचायत कटरा मेदिनीगंज में ईद का पर्व पूरे हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सभी पांच प्रमुख स्थानों—जामा मस्जिद, बिलाल मस्जिद, नूरी मस्जिद, मदीना मस्जिद और शाबान मस्जिद में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस प्रशासन एवं एलआईयू टीम की निगरानी में पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जिले भर में विशेष सतर्कता बरती गई, वहीं कोतवाली देहात पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही।

जामा मस्जिद के बाहर दिखा मेले जैसा माहौल
नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। विभिन्न दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों ने खिलौने, मिठाइयां और अन्य सामान खरीदकर त्योहार की खुशियों को दोगुना किया।

घरों में बनी पारंपरिक मिठाइयां
ईद के मौके पर घर-घर में सेवई, शीरखुरमा और कीमामी सेवई जैसी पारंपरिक व्यंजन बनाए गए, जिनका लोगों ने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर आनंद लिया।

भाईचारे की मिसाल
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जो इस क्षेत्र की परंपरा रही है। पुलिस की मुस्तैदी और प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरे क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई और ईद का त्योहार शांति, सुरक्षा और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना