EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

12 साल पुरानी रीढ़ की नस का सफल ऑपरेशन, छोटे चीरे से महिला को नई जिंदगी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    21 Mar 2026 18:40 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के सरकारी अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। यहां तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुदीप सिंह ने 38 वर्षीय मीरा नामक महिला के रीढ़ की हड्डी (L4-L5) में दबे नस का सफल ऑपरेशन बेहद छोटे चीरे के माध्यम से कर दिखाया है। यह समस्या पिछले 12 वर्षों से महिला को परेशान कर रही थी। इस जटिल सर्जरी में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. राकेश चौरसिया और डॉ. पारुल सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और अब महिला चलने लगी है। मरीज ने करीब 90% दर्द से राहत मिलने की बात कही है, जिससे परिजन बेहद संतुष्ट हैं।

अब जिले में ही संभव होगा इलाज
अब तक इस तरह की जटिल स्पाइन सर्जरी के लिए मरीजों को दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा प्रतापगढ़ में ही उपलब्ध हो गई है। इससे जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्राचार्य ने जताई खुशी
अस्पताल के प्राचार्य डॉ. राजेश चतुर्वेदी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे और भी आधुनिक ऑपरेशन जनपद में किए जाएंगे।

विशेष प्रशिक्षण का परिणाम
डॉ. सुदीप सिंह ने मुंबई के प्रसिद्ध स्पाइन सर्जनों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिसके चलते यह जटिल ऑपरेशन सफल हो सका। इस सफलता से जनपदवासियों में खुशी का माहौल है और अब स्थानीय स्तर पर ही उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना