EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीएम एवं एसपी ने भ्रमणशील रहकर ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराया
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 65
    21 Mar 2026 18:19 PM



डीएम व एसपी ने भुलियापुर ईदगाह पर सभी को ईद की मुबारकबाद दी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी क्रम में दोनों अधिकारी भुलियापुर स्थित ईदगाह पहुंचे, जहां ईद की नमाज के अवसर पर उन्होंने धर्मगुरुओं, मस्जिदों के इमामों और मौलानाओं से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। डीएम और एसपी ने मौके पर मौजूद लोगों को ईद की शुभकामनाएं भी दी। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ईदगाह परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी की गई। ड्रोन की मदद से भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रवेश एवं निकास मार्गों और संवेदनशील बिंदुओं पर लगातार नजर रखी गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जा सके। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज तथा उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना