EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ईद पर नमाज अदा कर एक दूसरे को सौंपी मुबारकबाद, प्रशासन दिखा मुस्तैद
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 65
    21 Mar 2026 18:04 PM



लालगंज के खानापटटी में ईद की नमाज अदा करते अकीदतमंद

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज-प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र में ईद उल फितर पर चारों तरफ खुशियों की चहक व सेवई की महक की रंगत दिखी। ईदगाहों पर सुबह नमाज अदा कर लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद सौंपी। घरों में संेवई की मिठास के साथ इत्र की खुशबू के बीच दिन भर ईद की खुशियां देखी गयी। वहीं ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस व प्रशासन को भी पूरे दिन मुस्तैद देखा गया। स्थानीय नपं लालगंज बाजार में ईद के त्यौहार पर चांदतारा मस्जिद के पास ईद की मुबारकबाद में व्यापारियों को भी बढ़ चढकर शामिल होते देखा गया। लालगंज टाउन एरिया क्षेत्र में नगर पंचायत की ओर से ईदगाहों व मस्जिदों पर चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी के संयोजन में लगे पाण्डालों में मिठाई व पीने के पानी का सराहनीय बंदोबस्त भी दिखा। साफ सफाई का बंदोबस्त दुरूस्त रखने के लिए ईओ इन्द्र प्रताप को भी मशक्कत में देखा गया। इधर ईद को लेकर प्रशासनिक अमला भी मस्जिदों व ईदगाहों के साथ चौक तिराहे पर मुस्तैद नजर आया। वहीं एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा तथा सीओ आशुतोष मिश्र ने भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मशक्कत करते दिखे। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार खानापटटी ईदगाह पर नमाज को लेकर खुद फोर्स के साथ मुस्तैद नजर आये। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना