EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, एक युवक को पकड़ा- छुपकर चल रहा है अवैध धंधा
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    21 Mar 2026 14:49 PM



गोरखपुर ।  जांच के दौरान एक व्यक्ति घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरते हुए पाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्धार्थ रौनियार, निवासी शिवनगर कॉलोनी, बशारतपुर बताया। उसने कहा कि दुकान उसके बड़े भाई शिवम रौनियार की है, जो वर्तमान में वृंदावन गए हैं।। बशारतपुर क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध गैस रिफिलिंग के धंधे का पूर्ति विभाग ने भंडाभोड़ किया। स्पोर्ट्स कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर के पास एक दुकान पर टीम ने मौके से घरेलू गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए।। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षकों की टीम ने सुबह “रौनियार किचन शॉप एंड रिपेयरिंग सेंटर” पर कार्रवाई की। जांच के दौरान एक व्यक्ति घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरते हुए पाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्धार्थ रौनियार, निवासी शिवनगर कॉलोनी, बशारतपुर बताया।। उसने कहा कि दुकान उसके बड़े भाई शिवम रौनियार की है, जो वर्तमान में वृंदावन गए हैं। मौके से 14.2 किलोग्राम के इंडेन गैस के चार भरे व दो खाली सिलेंडर, भारत गैस के तीन भरे व एक आंशिक भरे सिलेंडर, दो रिफिलिंग मशीन, एक वेटिंग मशीन और पांच किलोग्राम के दो छोटे सिलेंडर बरामद किए गए।। टीम ने सभी सिलेंडर और उपकरण जब्त कर उन्हें हिमांशु गैस सर्विस, राप्तीनगर के सुपुर्द कर दिया। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार यह आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 का उल्लंघन है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। चिलुआताल थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है।

होम डिलीवरी कम, एजेंसियों पर ज्यादा भीड़
शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। होम डिलीवरी कम होने से उपभोक्ताओं की भीड़ एजेंसियों पर लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। शुक्रवार को शहर के कई एजेंसियों और गोदामों पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही।। होम डिलीवरी कम, एजेंसियों पर ज्यादा भीड़
शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। होम डिलीवरी कम होने से उपभोक्ताओं की भीड़ एजेंसियों पर लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। शुक्रवार को शहर के कई एजेंसियों और गोदामों पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही।

सिलेंडर की कालाबाजारी भी कम नहीं हुई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद समय पर होम डिलीवरी नहीं हो रही, जबकि एजेंसियों पर सीमित संख्या में सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे आम लोगों की परेशानी बरकरार है। शहर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित गंगा गैस एजेंसी और शाहपुर स्थित प्रज्ञा गैस एजेंसी पर लंबी लाइन लगी रही।
वहीं, सूर्यकुंड इंडेन गैस गोदाम पर सात-आठ दिन पहले बुकिंग किए गए उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिला। उपभोक्ता तिवारीपुर के शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि 13 मार्च को बुकिंग कराने के बाद चार दिन तक पर्ची के लिए दौड़ना पड़ा।

शुक्रवार को पर्ची मिली लेकिन सिलेंडर खत्म हो चुका था। परवेज अहमद ने बताया कि 12 मार्च को बुकिंग के बाद तीन दिन तक केवाईसी कराने में समय गया, लेकिन सिलेंडर मिलने से पहले ही खेप खत्म हो गई।
आपूर्ति विभाग ने एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि गोदाम से सीधे वितरण और होम डिलीवरी दोनों माध्यमों से बराबर-बराबर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। होम डिलीवरी व्यवस्था बेहतर करने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निगरानी लगातार जारी है और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर में छुपकर चल रहा अवैध रिफिलिंग का धंधा
शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग का धंधा चुपके-चुपके चल रहा है। कार्रवाई के डर से संचालक अब अपनी दुकानें बंद कर ठिकाना बदल रहे हैं और बिना किसी जानकारी के अलग-अलग स्थानों पर यह काम कर रहे हैं।
शहर के बेतियाहाता, पादरी बाजार, बशारतपुर, असुरन, कुनराघाट आदि क्षेत्रों में यह अवैध रिफिलिंग का धंधा फल-फूल रहा है। सूत्रों के अनुसार कई दुकानदार दुकानें बंद कर लोगों के छोटे सिलेंडर में रिफिलिंग कर रहे हैं और दाम बढ़ाकर मोटी कमाई कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार को बांसगांव में भी इसी तरह की कार्रवाई करते हुए विभाग ने एक दुकानदार को पकड़ा था। लगातार कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि शहर में यह अवैध कारोबार संगठित तरीके से संचालित हो रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह खतरनाक भी है और किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। विभाग ने ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और लोगों से इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है।

डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम दीपक मीणा ने गोरखपुर इंडेन सर्विस डोमिनगढ़ और जय शिव इंडेन, चरगांवा का निरीक्षण कर पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि गैस सिलेंडरों का वितरण सुचारू रूप से किया जा रहा है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कहीं भी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। रिपोट - फुलमती मौर्य 151188511

 

 



Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना