गोरखपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक बाइक पर खतरनाक स्टंट करता नजर आया। मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक सड़क पर फिल्मी अंदाज में बाइक का आगे का पहिया उठाकर तेज रफ्तार में स्टंट करता दिखा। इस खतरनाक हरकत का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीपीगंज पुलिस ने जांच शुरू की और युवक को हिरासत में ले लिया।
युवक की पहचान गुलहरिया थाना क्षेत्र के अंकुर वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित युवक को हिरासत में लिया गया है और उसकी बाइक को सीज कर दिया गया है। आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
इस घटना के बाद लोगों ने खतरनाक स्टंटबाजी पर नाराजगी जताई है और कहा है कि ऐसी लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रिपोट - फुलमती मौर्य 151188511
