EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेवाश्रम अस्पताल के नंदकिशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    21 Mar 2026 13:13 PM



वृन्दावन। रामकृष्ण मिशन मानवीय संवेदना की उस परंपरा को जी रहा है, जो नर-सेवा नारायण सेवा के विचार के साथ युगपुरुष स्वामी विवेकानंद द्वारा प्रसारित की गई। ऐसे संस्थान स्वस्थ राष्ट्र के प्रयासों को सशक्त बनाने में सहयोगी और सहभागी हैं। यह विचार शुक्रवार को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में कैंसर रोगियों को समर्पित आधुनिकतम चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित नंदकिशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करने के दौरान देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने व्यक्त किये। 

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और लगभग 12 बजे सेवाश्रम के नवनिर्मित ऑन्कोलॉजी ब्लॉक में पहुंचीं। जहां सेवाश्रम के संतों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद उन्होंने नंदकिशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक की शिलापट्टिका का अनावरण वैदिक मत्रोच्चार के मध्य किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, प्रदेष के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह भी रहे। सभी गणमान्यों ने ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का भ्रमण कर वहां की सुविधाओं को निकट से देखा। इसके बाद स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में अपने अभिभाषण के दौरान महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि वृन्दावन धाम दिव्यता और भक्ति की जीवंत भूमि है, जहां से भक्ति का शाश्वत संदेश पूरी दुनिया में प्रसारित होता है। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में इस आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ऑन्कोलॉजी ब्लॉक में रोगियों को सही और सुरक्षित उपचार मिलेगा। उन्होंने मिशन के अनवरत सेवा कार्य के लिए अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि आज केवल इस ब्लाक का उद्घाटन ही नहीं हुआ बल्कि कैंसर रोगियों के उपचार के लिए आशा का एक नया द्वार खुल गया है, जो निकटवर्ती क्षेत्रों के रोगियों को लाभान्वित करेगा।

उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आज मानवीय सेवा के इस अध्याय के साक्षी बनकर हम गौरवान्वित हैं। यह रामकृष्ण मिशन के सेवा, करुणा और समर्पण की ज्योति है, जो 118 वर्षों से निरंतर प्रज्जवलित हैं।यह ज्योति पीड़ित, निर्धन और उपेक्षित मानवता के लिए आशा की किरण है। उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य सुविधओं का विकास नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा है क्योंकि बड़ी इमारतें और चमकती सड़के ही विकास का मानक नहीं होतीं बल्कि नागरिकों का स्वास्थ्य, उनके चेहरों की मुस्कान और सुरक्षा से विकास के मानक तय होते हैं।

प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनाराण चौधरी ने कहा कि उन्होंने बचपन से इस अस्पताल के सेवा कार्यों को निकट से देखा है, जो नर-सेवा ही नारायण सेवा के वास्तविक भाव का सटीक चित्रण करता है। कोरोना महामारी के दौरान इस अस्पताल ने ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति का उत्तर प्रदेश सरकार और समस्त ब्रजवासियों की ओर से ब्रजभूमि में अभिनंदन करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति हम सभी को गौरवान्वित कर रही है। रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ के उपाध्यक्ष स्वामी विमलात्मानंद महाराज ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह ब्लॉक और यहां कार्य करने वाले सभी लोग स्वयं स्वामी रामकृष्ण परमहंस की कृपा से अभिसिंचित हैं। उन्होंने अस्पताल की सेवा भावना को साधना की परंपरा बताते हुए कहा कि 118 वर्ष पूर्व निर्मित यह अस्पताल आज उन चुनिंदा अस्पतालों में है जो वर्तमान में श्री राधारानी और स्वामी रामकृष्ण देव की कृपा से आधुनिकतम सुविधाओं से सुसज्जित सेवा का वटवृक्ष है। 

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ठा. बांकेबिहारी महाराज और स्वामी रामकृष्ण देव के चित्रपट के समक्ष महामहिम तथा अन्य गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ। स्वामी विमलात्मानंद महाराज द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल, प्रदेश के केबिनेट मंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री को स्मृति स्वरुप युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट की। रामकृष्ण मिषन सेवाश्रम अस्पताल के सचिव स्वामी सुप्रकाषानंद महाराज ने सेवाश्रम अस्पताल की सेवा परंपरा और रोगी नारायण को दी जा रही सुविधाओं पर प्रकाश डाला। अस्पताल के सह सचिव स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज ने इस सेवा प्रकल्प में योगदान देने वाले एचडीएफसी बैंक असेट मेनेजमेंट कंपनी लि0 तथा सभी सहयोगियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर स्वामी सर्वलोकानंद महाराज, एचडीएफसी बैंक एएमसी के एमडी नवनीत मनोट, स्वामी आत्मश्रद्धानंद महाराज, स्वामी ओजोमयानंद, स्वामी रुद्रनाथानंद, स्वामी देवतानंद, डॉ. थानसिंह तोमर, डॉ. प्रशान्त पाठक, डॉ. गणेष शार्मा, डॉ. प्रणव देवा, डॉ सर्वेष गुप्ता, नगर निगम के उपसभापति मुकेष सारस्वत, डॉ. विनोद बनर्जी, अनूप शर्मा, संदीप अरोड़ा, विनीत शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, विष्णुदान शर्मा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188588

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना