प्नरतापगढ़। नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में ईद उलु फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रमजान के पवित्र महीने के बाद चांद दिखने पर ईद का ऐलान हुआ था। सुबह से ही नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के क्षेत्रवासी नगरवासी में रौनक देखने को मिली और लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की ईद की मुबारकबाद दी। शाम को चांद देखने के बाद पूरे भारत में ईद धूमधाम से मनाई जाती है सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी छोटे बच्चे और बुजुर्ग और युवा सभी नये कपड़ों में सज धज कर नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे। कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में भी समय पर ईद की नमाज अदा की गई नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे संदेश दिया कटरा गुलाब सिंह में विशेष उत्साह देखा गया बच्चों में ईद को लेकर खुशी थी वहीं घरों में सेवइयां और विभिन्न पकवानो खुशबू ने माहौल और खास बना दिया वहीं कटरा गुलाब सिंह ईदगाह पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना भैया पहुंचकर ईद पर एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैक रहा यह त्यौहार खुशियां और भाई चारे अमन चैन का संदेश लेकर आया जहां हर चेहरे पर मुस्कान और दिलों में मोहब्बत नजर आई। रिपोट - मोहद अनीश 151140893
