मथुरा। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी ने होटल रेडिशन में ‘एक जनपद एक उत्पाद’ के अंतर्गत स्थापित स्टॉल का अवलोकन किया। इस स्टॉल में मथुरा जनपद के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया था। विशेष रूप से ठाकुर जी की पोशाक के साथ-साथ कारागार में बंदियों द्वारा बनाए गए वस्त्र और हस्तशिल्प जैसे साड़ी, दुपट्टा, शॉल, तौलिया और श्री राधा-कन्हा जी के श्रृंगार सामग्री को भी रखा गया था।
महामहिम राष्ट्रपति को स्टॉल का विवरण जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह और राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम ने न केवल जनपद मथुरा के सांस्कृतिक और शिल्प उत्पादों को उजागर किया, बल्कि बंदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी समाज के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर दिया।
रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853
