EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अगावली में गहराया पेयजल संकट, महिलाएं डेढ़ किमी दूर से ला रहीं पानी, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    20 Mar 2026 21:08 PM



बयाना-

पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सालाबाद के गांव अगावली में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। हालात यह हैं कि गांव की महिलाओं को पीने का पानी लाने के लिए करीब एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक पैदल जाना पड़ रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत देने की मांग की है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सिंह कंसाना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बयाना एसडीएम दीपक मित्तल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गांव में प्रतिदिन तीन पानी के टैंकरों से आपूर्ति कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सर्दियों के दौरान खेतों में सिंचाई के समय महिलाएं ट्यूबवेल से पीने का पानी भरकर ले आती थीं, लेकिन अब फसल पकने के बाद ट्यूबवेल बंद हो गए हैं। ऐसे में गांव में पेयजल का संकट और गहरा गया है तथा महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले वर्ष भी उपखंड अधिकारी के निर्देश पर जलदाय विभाग की ओर से गांव में प्रतिदिन दो टैंकरों से पानी की आपूर्ति करवाई गई थी। इस बार भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए गांव में रोजाना तीन टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश जलदाय विभाग को देने की मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगावली गांव में माली, सैन, ब्राह्मण, धीमर, जाटव और मुस्लिम समाज के लोग निवास करते हैं और सभी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के एईएन मनेंद्र बैसला से भी मिलकर समस्या से अवगत कराया। मौके पर धनेश कसाना, लज्जाराम, विश्वेंद्र सिंह, शाहिद खान, जसवंत सिंह, रंजीत सिंह, दिनेश और रामकुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।



Subscriber

188586

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना