बयाना-
उपखंड क्षेत्र के गांव नगला झामरा (भगौर का नगला ) निवासी समाजसेवी यशपाल चौधरी अध्यापक को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ईश्वर निठारवाल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री श्रवण चौधरी जी की अनुशंसा पर प्रदेश सचिव के तौर पर नियुक्त किया है । श्रवण चौधरी जी ने बताया कि यशपाल चौधरी जी की समाज के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव को दृष्टिगत रखते हुए तथा सर्व समाजों को साथ लेकर चलने वाले, जरूरतमंदों की मदद करने के साथ-साथ समाज में किए गए कार्यों को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त की गई है हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि यशपाल चौधरी जी संगठन हित में अपना सर्वोच्च योगदान देंगे ।
यशपाल चौधरी जी काफी समय से महाराजा सूरजमल संगठन भारत में प्रदेश महामंत्री के पद पर कार्य कर रहे हैं उनकी स्वच्छ छवि एवं कुशल कार्यशैली की वजह से तेजल सेवा में अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। तथा ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
