वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में सतर्कता विभाग द्वारा "प्रिवेंटिव विजिलेंस" विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन दो पालियों में किया गया।
इस संगोष्ठी का उद्देश्य बरेका के समस्त के अधिकारियों को उनके कार्य निष्पादन में सतर्कता एवं पारदर्शिता के प्रति जागरूक करना था।
आज के संगोष्ठी में प्रशासन, विद्युत, यांत्रिक, एवं रसायनज्ञ प्रयोगशाला के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रिवेंटिव विजिलेंस के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता अपनाते हुए ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि बरेका में "प्रिवेंटिव विजिलेंस" विषय पर सतर्कता जागरूकता हेतु दिनांक 18 मार्च से 20 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बरेका के सभी विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की ।। रविन्द्र गुप्ता
