EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दुष्कर्म, आईटी एक्ट व एससी/एसटी एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    20 Mar 2026 20:50 PM



वाराणसी, जंसा थाना क्षेत्र | 20 मार्च 2026

थाना जंसा पुलिस ने दुष्कर्म, आईटी एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कुरौना अंडरपास के पास से अभियुक्त राघवेन्द्र गुप्ता (32 वर्ष) निवासी ग्राम सिहोरवा, थाना जंसा, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 0045/2026 में धारा 64(च), 64(ड), 352, 115(2) बीएनएस, धारा 67 आईटी एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था।

घटना का विवरण:
पीड़िता एक आयुर्वेदिक उत्पाद कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। आरोप है कि वर्ष 2023 में आरोपी ने उसे कंपनी का सामान बेचने के बहाने चौबेपुर क्षेत्र स्थित एक मकान में ले जाकर खाने-पीने की वस्तु में कुछ मिलाकर उसकी चेतना शून्य कर दी। इसके बाद उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया।

इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा घटना के वीडियो व फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई और इसी भय का फायदा उठाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और धन उगाही करने का भी आरोप है।

पुलिस कार्रवाई:
पीड़िता की तहरीर पर 13 मार्च 2026 को थाना जंसा में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की संलिप्तता की जांच जारी है।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Subscriber

188586

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना