EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    20 Mar 2026 20:43 PM



वाराणसी, 20 मार्च। थाना जंसा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर कतवारूपुर नहर के पास से पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जय कुमार राजभर (26 वर्ष) पुत्र राजनारायण राजभर, निवासी ग्राम भाला, थाना चौरी, जनपद भदोही के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना जंसा में मु0अ0सं0 51/2026 के तहत धारा 69 व 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।

चार साल से था प्रेम संबंध

पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता पिछले करीब चार वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। आरोप है कि 26 दिसंबर 2025 को आरोपी पीड़िता को उड़ीसा ले गया, जहां लगभग दो माह तक एक कमरे में पति-पत्नी की तरह रखकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

शादी से किया इंकार, दी धमकी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के माता-पिता और भाई भी इस मामले में संलिप्त हैं। जब पीड़िता ने शादी की बात कही, तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।

फिर घर पहुंचकर दी धमकी

बताया गया कि 20 मार्च को आरोपी पुनः पीड़िता के घर पहुंचा और किसी अन्य से शादी कर लेने की धमकी देकर चला गया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

पीड़िता की तहरीर पर थाना जंसा में मामला दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य नामजद आरोपियों की संलिप्तता की जांच जारी है।



Subscriber

188586

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना