फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी खनियाधाना। थाना खनियाधाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 मार्च 2026 को फरियादी द्वारा थाना खनियाधाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री, निवासी वार्ड क्रमांक 05 टेकरी मंदिर के पीछे खनियाधाना, को संदेही धर्मेन्द्र योगी पुत्र पीतम योगी, निवासी ग्राम बरधमा थाना बसई जिला दतिया, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान अपहृता को दस्तयाब कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा कथनों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर 19 मार्च 2026 को आरोपी धर्मेन्द्र योगी (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 20 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे उप जेल पिछोर भेज दिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह भिलाला सहित पुलिस टीम के प्रआर. नीतू सिंह, हीरा सिंह पाल, नरेन्द्र सिंह पाल, जयवीर गुर्जर, संदीप जाटव, रवि बाथम, योगेन्द्र सिंह, हेमसिंह, अनूप कुमार, दीपक किरार, उमेश लोधी, अरविंद सिंह कौरव, देवेश जाटव एवं अरुण शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संवाददाता राजू जाटव पिछोर
