इटियाथोक /गोंडा ।
मामला भवानीपुर खुर्द पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
जहां गोंडा जिले के रहने वाले चंदन यादव और राधेश्याम मोटरसाइकिल से तुलसीपुर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। गांधी चबूतरा के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।
और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई…हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए उन्हें जिला चिकित्सालय बलरामपुर भेजा… जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर हुआ। पुलिस के अनुसार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। जिसके चलते हादसा जानलेवा साबित हुआ। यह हादसा एक बार फिर यह साबित करता है किसड़क पर लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है। रिपोट - पवन सिंह 151051049
