EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ट्रक-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में दोनो चालकों की मौत
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 0 0
    20 Mar 2026 18:34 PM



 फास्ट न्यूज़ इंडिया

 बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खालौर स्टेडियम के पास बुलंदशहर-अनूपशहर रोड पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और चावल से लदा ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, साथ ही यातायात को सुचारु कराया।
हादसे में ट्रैक्टर चालक गिरीश यादव (25) पुत्र महीपाल सिंह, निवासी रघुनाथपुर, जनपद संभल, को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक महेंद्र सिंह (50) पुत्र कुंवरपाल सिंह, निवासी लछोई, थाना जहांगीराबाद, गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
बारिश के दौरान हुए इस हादसे के बाद सड़क पर सीमेंट और चावल के कट्टे बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता साफ कराकर आवागमन बहाल कराया। घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। रिपोर्ट सुनील कुमार1511044750



Subscriber

188586

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना