नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में रमजान का पवित्र महीना पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस्लाम में रमजान को इबादत, रोजा और नेक कामों के लिए सबसे अहम माना जाता है।
रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने मस्जिद पहुंचकर खास नमाज अदा की।
कटरा गुलाब सिंह की जामा मस्जिद में इबादत के साथ अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई, जहां नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
रमजान का समापन चांद के दीदार पर निर्भर करता है। यदि चांद नजर नहीं आता, तो रमजान 30 दिन का पूरा किया जाता है।
नमाज से पहले मस्जिद के पेश इमाम द्वारा ईद की नमाज का समय घोषित किया गया।
बताया गया कि 21/03/2026 को सुबह 7:30 बजे ईदगाह कटरा गुलाब सिंह में ईद की नमाज अदा की जाएगी।
इस मौके पर लोगों ने देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। रिपोट - मोहद अनीश 151140893
