यूपी के सोनभद्र से जहाँ कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा क्षेत्र में विकास की रफ्तार अब तेज होती नजर आ रही है। आज पांडु नदी के किनारे छठ घाट निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया, जो सदर विधायक भूपेश चौबे की टीम के द्वारा संपन्न कराया गया।
इस मौके पर क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख वंशीधर, मंडल अध्यक्ष रामलाल कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, अलख नारायण शुक्ला और दीपक जायसवाल शामिल रहे।
आपको बता दें कि 17 मार्च को भी विधायक जी के प्रयासों से भव्य चैता दुग्गल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जो यादव समाज की पारंपरिक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त हो रही थी, लेकिन विधायक भूपेश चौबे के माध्यम से इसे फिर से जीवंत करने की पहल की गई, जिससे लोक संस्कृति को नई पहचान मिल रही है।
वहीं इससे कुछ महीने पहले कचनारवा से लेकर विंधमगंज तक सड़क निर्माण के लिए भी भूमि पूजन कराया गया था, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने वाली है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो सदर विधायक भूपेश चौबे कचनारवा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार नई-नई योजनाओं को जमीन पर उतारने में जुटे हुए हैं। देखे सोनभद्र से रोहन बरेजा की रिपोट
