फास्ट न्यूज़ इंडिया बड़ी खबर यूपी कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर निवासी माखन शंखवार की बेटी भाग्यशिला की शादी मैनपुरी जिले के बलिया गांव में हुई थी। आरोप है कि दहेज कम मिलने के कारण ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।
पीड़िता के अनुसार, सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्य मिलकर उसके साथ मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं।
बताया जा रहा है कि भाग्यशिला और उसके पति हरिओम सिंह के बीच आपसी प्रेम है, लेकिन जब हरिओम अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश करता है, तो उसके परिवार वाले उसे भी बुरी तरह पीटते हैं।
पीड़िता का कहना है कि ससुराल में उसका रहना और जीना मुश्किल कर दिया गया है, जिससे वह लगातार भय और तनाव में जीवन जी रही है।
परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रिपोट - सुमित 151188408
