EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रयागराज में आकाशीय बिजली से किसान की मौत, बेटा भी झुलसा, और दो गायों की मौत
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    20 Mar 2026 15:10 PM



उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर 

प्रयागराज। जनपद के सहसों क्षेत्र अंतर्गत चकिया घरहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में दो गायों की भी जान चली गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संग्राम यादव (लगभग 60 वर्ष) रोज की तरह सुबह करीब 6:30 बजे अपनी गौशाला में पशुओं को चारा दे रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पास के पेड़ पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से संग्राम यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं पास में मौजूद उनका बेटा ज्ञान सिंह भी इस हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस दर्दनाक घटना में किसान की दो गायों की भी मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का बड़ा नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। साथ ही बारिश और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील भी की जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

 यह हादसा एक बार फिर यह याद दिलाता है कि खराब मौसम के दौरान सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

20260320150946845704842.mp4

2026032015095205962451.mp4



Subscriber

188588

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना