(खैरथल, अलवर)
पूर्व विधायक रामहेत यादव द्वारा अधिकारियों को जनसमस्याओं से अवगत कराया गया
किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रामहेत यादव अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट से मुलाकात कर जनसमस्याओं से अवगत कराया।
भारतीय जनता पार्टी से मंडल अध्यक्ष खैरथल मनीष शर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक रामहेत यादव जी के नेतृत्व में जिला परिषद में कई जनप्रतिनिधियों ने बिजली व पानी संबंधित समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर शिवपाल जाट जी से मुलाकात की ।
जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराई गई समस्याओं के समाधान के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट जी ने सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण कराए व उचित समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व सभापति अशोक डाटा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता, सुमित रोघा सहित समाजसेवी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
रिर्पोट: संदीप यादव ( अलवर,राजस्थान)
जिला इंचार्ज:-फास्ट न्यूज इंडिया (अलवर, राजस्थान)
