EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भागवत साप्ताहिक ज्ञानयज्ञ एवं पंच कुंडी महायज्ञ के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Link
  • 151186542 - VIMALESH 65 76
    19 Mar 2026 21:23 PM



नौधा ग्राम में भव्य कलश यात्रा का आयोजन

बाबा की बगिया से निकली शोभायात्रा

गांव के मंदिरों से होते हुए गुफा मंदिर पहुंची यात्रा

 

मध्य प्रदेश भिंड ।  नौधा ग्राम स्थित काली माता मंदिर में देवी भागवत साप्ताहिक ज्ञानयज्ञ एवं पंच कुंडी महायज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रौन गुप्ता बाबा की बगिया से प्रारंभ होकर बाजार एवं बस्ती के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। यह यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मंदिरों से होते हुए गुफा मंदिर तक पहुंची।

इस अवसर पर आचार्य श्री मधुर महाराज जी (श्री परशुराम आश्रम, वृंदावन) ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जब हमारे अनेक जन्मों के पुण्य फलित होते हैं, तभी हमें भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि पुराणों में भागवत कथा को प्रेत पीड़ा का नाश करने वाली बताया गया है।

कलश यात्रा प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक चली। दिन में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जबकि रात्रि में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। देखे भिंड से विमलेश की रिपोट 

20260319212000221123554.mp4

20260319212032513404707.mp4

20260319212038149424774.mp4

20260319212043403261313.mp4

20260319212054146382857.mp4

20260319212305968738428.mp4



Subscriber

188585

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना