फास्ट न्यूज़ इंडिया
बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर के चमेली देवी बारात घर में बाला जी महाराज का भव्य जगराता बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के भजनों का आनंद लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप शर्मा एवं राजीव खदाना व विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार,कोतवाली प्रभारी अनूपशहर धर्मन्द्र शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से नमस्कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद वृंदावन से आईं कलाकार गोरी और साक्षी ने अपने मधुर भजनों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए।
कार्यक्रम के आयोजक गौरव बाला जी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्तगण जहांगीराबाद से झंडा यात्रा निकालकर मेहंदीपुर बालाजी धाम में झंडा चढ़ाते हैं और वहां से लौटकर जगराते का आयोजन करते हैं, जिसमें सभी भक्त प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर बाला जी महाराज का केक काटा गया तथा श्रद्धालुओं के लिए 151 उपहारों की विशेष व्यवस्था की गई, जिसकी बौछार कर भक्तों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम देर रात तक भक्ति रस में सराबोर वातावरण के बीच चलता रहा।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मदन मोहन शर्मा, कैलाश शर्मा, नागेंद्र जी, रोहित पहाड़ी, संजय गर्ग (कपड़ा वाले), राजेश गोयल (पिंटू भैया), दीपक अग्रवाल, रिंकू गोयल, हेमंत गर्ग, संजय ताऊ जी, दीपांशु गोयल, मुक्की सिंघल, प्रदीप गुप्ता, सुमित अर्चना, गौरव बंसल (मेडिकल वाले), देवेन्द्र कुमार सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750
