वाराणसी, 18 मार्च 2026। ईएसआईसी उपक्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी में बुधवार को एक दिवसीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ की राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
सम्मेलन की अध्यक्षता कार्यालय प्रमुख एवं संयुक्त निदेशक श्री संजय कुमार ने की। उन्होंने कार्यालय में राजभाषा नीति के अनुपालन की समीक्षा करते हुए अब तक की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिंदी में करने की अपील की।
कार्यक्रम को श्री कृष्ण मुरारी (सहायक निदेशक) एवं श्री नितीन मुकेश (सहायक निदेशक) ने भी संबोधित किया। उन्होंने राजभाषा हिंदी के महत्व और उसके व्यवहारिक उपयोग पर जोर दिया।
सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों ने भी अपने विचार साझा किए और हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया।
इस अवसर पर कार्यालय की गृह पत्रिका ‘काशी ज्योति’ के तृतीय अंक का विमोचन भी किया गया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
