EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अटैक ऑन करप्शन की कार्यकारिणी बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तेज करने का निर्णय
  • 151000146 - SANDEEP KUMAR MAURYA 0 0
    19 Mar 2026 18:53 PM



अटैक ऑन करप्शन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उत्तराखंड,कोटद्वार में संगठन की बैठक गतिविधियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि अटैक ऑन करप्शन की टीम वर्ष 2021 से लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। जनसूचना (RTI) के माध्यम से कई मामलों को उजागर किया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार संगठन के साथी आर्थिक तंगी के कारण बीच में ही अभियान छोड़ने को मजबूर हो जाते थे, जिसका फायदा भ्रष्टाचारी तत्व उठाते रहे हैं। इतना ही नहीं, कई साथियों पर झूठे एफआईआर तक दर्ज करा दी जाती हैं।lइन परिस्थितियों को देखते हुए संगठन ने एक अहम निर्णय लेते हुए सार्वजनिक अकाउंट खोलने का फैसला किया है, जिसमें समाजसेवी और संगठन के साथी आर्थिक सहयोग कर सकेंगे। इस फंड के माध्यम से उन कार्यकर्ताओं की मदद की जाएगी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, ताकि उन्हें आगे काम करने में आसानी हो।बैठक में राष्ट्रीय संयोजक विपिन त्यागी राहुल त्यागी ग़ाज़ियाबाद पूर्व जिला अध्यक्ष विजय त्यागी फरीदाबाद हरियाणा,ज्ञानेंद्र त्यागी हापुड़ उत्तर प्रदेश सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।



Subscriber

188585

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना