भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार नवगठित जिला कार्यकारिणी के साथ पहुंचे भमरौआ मंदिर, जलाभिषेक कर मांगी विजय की कामन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नई ऊर्जा और उत्साह के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी सभी चुनावों में भाजपा की विराट विजय सुनिश्चित होगी और विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद गुरुवार को जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भमरौआ मंदिर पहुंचे, जहां सभी ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर आगामी चुनावों में सफलता की कामना की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन का पदाधिकारी बनना गर्व की बात है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिन-रात कार्य करें और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा “मेक इन इंडिया”, “स्टार्टअप इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसे अभियानों के माध्यम से देश में निवेश का माहौल मजबूत हुआ है। इससे बड़े उद्योगों के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को भी बढ़ावा मिल रहा है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। “वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट” योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिससे रामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में विकास की गति तेज होने की उम्मीद है
इस अवसर पर जिला महामंत्री जगपाल यादव, अर्जुन रस्तोगी, रविंद्र सिंह रवि, जिला उपाध्यक्ष कुंवर बहादुर राजपूत, विवेक रूहेला, विकास दीक्षित, पारूल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, करतार सिंह लोधी, संतोष सिंह खैरा, दीपक गुप्ता, पवन कुमार, श्वेता शर्मा, श्रेया मदन, शामिल मिर्ज़ा, ओमवीर दिवाकर, ओम प्रकाश लोधी, अब्देश शर्मा, अनिल मदन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
