माता सभी भक्तों का मंगल करें यही है प्रार्थना:- रोशनलाल उमरवैश्य
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 एवं नवरात्रि के शुभारंभ पर विभित्र कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह मंदिर में भक्तों व महिला मंडल द्वारा भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर नव वर्ष का स्वागत किया गया और मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही भक्तों का दर्शन पूजन शुरू हो गया था। मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर हनुमान जी महाराज और मां दुर्गा जी का विधिवत पूजन अर्चन कर हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ करते हुए भगवान सूर्य, हनुमान जी महाराज, माता रानी से अपने सभी भक्तों के कल्याण की कामना की। हनुमान जी महाराज से प्रार्थना है सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें और विश्व का कल्याण करते रहे यही प्रार्थना है। सभी भक्तों को प्रसाद की भी व्यवस्था समिति ने की थी। भक्तों में मंदिर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल, संतोष कुमार, राजू कुमार, सनी, सूरज, आशीष कुमार, सोनू, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, देवानंद, विवेक कुमार, आदर्श कुमार, आशीष लाइट एवं महिला सत्संग मंडल की मातृ शक्तियों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर नववर्ष का शुभारंभ किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
