अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री चौहान की विशेष उपस्थिति में हुए विक्रमोत्सव के अंतर्गत विभिन्न आयोजन
----
जनजागरण से ही सांस्कृतिक पुनरुत्थान संभव है - अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री चौहान
आलीराजपुर 19 मार्च 2026। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की विशेष उपस्थिति में कॉलेज सभागार में नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री चौहान एवं कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में सूर्य देव की उपासना करते हुए अर्घ्य समर्पित किया। इसके पश्चात प्रगति एवं गतिशीलता के प्रतिक के रूप में ब्रह्म ध्वज की स्थापना की ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने बताया कि विक्रमोत्सव के आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी के अंदर वैदिक काल गणना के विषय में जिज्ञासा जागृत करना है। आज का दिन सृष्टि प्रारंभ एवं विक्रम संवत के प्रारंभ होने का दिवस है , आज से काल गणना के अनुसार हम लोग 2083 वे वर्ष में प्रवेश कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय संस्कृति में नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। देश में गुडी पडवा , चैती चांद उगादी जैसे नामों से इस दिन को मनाया जाता है। हमारी संस्कृति में काल गणना प्राचीन समय से की जा रही है। इसके विषय में जानकारी का अभाव रहता है । इस कार्यक्रम के माध्यम से जो जानकारी आप लोगो को प्राप्त हुई है वह जन जन तक पहुंचाए ,उसी के माध्यम से सांस्कृतिक पुर्नउत्थान संभव होगा । उन्होंने इस दौरान वैदिक इतिहास की जानकारी से परिपूर्ण पुस्तक का भी विमोचन किया । उन्होंने कहा कि इस पुस्तिका में उज्जैन के राजा विक्रमादित्य द्वारा वैदिक काल गणना , वैदिक घड़ी आदि के विषय में विस्तृत जानकारी है ।अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने उपस्थित जनों को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की । इस दौरान श्री विशाल कुशावाह के कला चौपाल शैक्षणिक एवं संस्कृति समिति उज्जैन द्वारा सम्राट विक्रमादित्य पर पर केन्द्रित नाट्य का मंचन किया जिसमें राजा विक्रमादित्य के जीवन के विषय में , विक्रम संवत की अवधारणा एवं शक साम्राज्य पर मालवा नरेश विक्रम सेन की विजय का सजीव मंचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक श्री जितेन्द्र तंवर द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम एवं संबंधित विभाग कर्मचारी उपस्थित थे।
फास्ट न्यूज इंडिया
पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर
