EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्राम गिराला (आलीराजपुर) में “जल गंगा संवर्धन अभियान” का भव्य शुभारंभ, जल संरक्षण को मिलेगा नया बल
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    19 Mar 2026 17:20 PM



ग्राम गिराला (जिले आलीराजपुर) में जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य शुभारंभ

आलीराजपुर, 19 मार्च 2026।
 मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ आज तालाब गहरीकारण जिले के ग्राम गिराला में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान द्वारा किया गया। यह अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जल सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से जल संरचनाओं के संवर्धन, जल स्रोतों के पुनर्जीवन एवं जल संरक्षण के कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और जल बचाने के लिए जागरूकता फैलाएं। अभियान के अंतर्गत तालाब, कुएं, बावड़ियों सहित विभिन्न जल स्रोतों की सफाई, गहरीकरण और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे, जिससे भविष्य में जल संकट की स्थिति को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंत्री श्री चौहान का ढोल-मांदल के साथ पारंपरिक स्वागत किया।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम, गिराला सरपंच पिंकी मगन चौहान , हरसवाट सरपंच इडला चौहान सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 

 



Subscriber

188585

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना