EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ मर्डर केस का खुलासा, प्रेमी निकला कातिल, नहर में मिली लाश
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    19 Mar 2026 17:15 PM



यूपी प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध के विवाद में एक गर्भवती युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना लालगंज क्षेत्र की लगभग 25 वर्षीय युवती, जो करीब 6 माह की गर्भवती थी, 15 मार्च 2026 को इलाज के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों द्वारा उसी दिन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पता चला कि युवती का अनुज सिंह नामक युवक से प्रेम संबंध था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को गोंदाही नहर में फेंक दिया। 17 मार्च को थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र में शारदा सहायक नहर-2 के पास युवती का शव बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी अनुज सिंह (27 वर्ष) निवासी सांगीपुर को रायपुर तियाई के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती उससे विवाह करने और साथ रहने का दबाव बना रही थी, जबकि उसकी शादी कहीं और तय हो चुकी थी। इसी विवाद में उसने पहले युवती को जहर देने की कोशिश की और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार से ले जाकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

202603191714529218787.mp4

20260319171459952115531.mp4



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना