बेनीगंज । चैत्र नवरात्र के पहले दिन महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर ढोल,नगाड़ों भक्ति गीत,भजनों के साथ कलश यात्रा निकाली जो प्रताप नगर चौराहा क्षेत्र के ग्राम झरोइया में राधा कृष्ण मंदिर परिसर कुटी से चलकर बाबा देवेश्वर धाम गोमती नदी तट पर पहुंची जहां भक्तों ने पुजार, अर्चना कर आशीर्वाद की कामना की। बता दे गत वर्षो की भांति इस बार भी झरोइया गांव श्री राधा कृष्ण मंदिर कुटी प्रांगण पर तृतीय श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य यजमान अमित शुक्ला उर्फ गुड्डू ने बताया तृतीय श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज बड़े हर्षोल्लास के साथ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ किया गया है इस कलश यात्रा में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है जो धर्म आस्था के प्रति बहुत ही सराहनीय कार्य है दिनांक आज 19 मार्च दिन गुरुवार से 25 मार्च दिन बुधवार तक चलेगा कार्यक्रम समापन के पश्चात 26 मार्च दिन गुरुवार को दोपहर के बाद कन्याभोज भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। जनपद सीतापुर से पधारे यज्ञाचार्य पंडित बृजेश मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ का कार्यक्रम किया जा रहा। वहीं सीतापुर जनपद से ही पंडित मिश्रा जी के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का गुणगान किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा का समय दिन में 12 बजे से 3 बजे तक रात्रि की बेला में 7 बजे से 11 बजे तक रखा गया है। श्री शुक्ला जी ने सभी भक्तों ग्रामवासी, क्षेत्र वासी से आवाहन किया है इस धार्मिक कार्यक्रम में अवश्य आए प्रभु का गुणगान के साथ रसपान करें और इस धार्मिक कार्यक्रम के साक्षी बने। यह ईश्वर की विशेष कृपा है हम सबको इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल रहा है। रिपोट - पियूष कुमार तिवारी 151131881
