EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    19 Mar 2026 14:58 PM



गोरखपुर के गीत थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में घायल 18 वर्षीय छात्र रितेश निषाद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि ग्राम सभा भगागढ़ टोला जीतपुर निवासी रितेश निषाद बुधवार को अपनी बाइक से एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। छपिया के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रितेश मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

रितेश 11वीं कक्षा का छात्र था और अपने परिवार में सबसे बड़ा था। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511

 

 



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना