लहार
*शासन की योजनाओ को आमजन तक लाभ पहुंचाना एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करना - मंत्री श्री शुक्ला*
*संकल्प से समाधान अभियान 2026 के तहत रौन में ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित*
*हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, दी गई योजनाओं की जानकारी*
लहार मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान 2026 के अंतर्गत 18 मार्च को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में रौन के शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि. रौन परिसर में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, जनसंपर्क अधिकारी, एसडीएम लहार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं पत्रकार गण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई,शिविर के दौरान नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला एवं अधिकारियों ने आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों द्वारा दर्ज कर उनके शीघ्र निराकरण के लिए कहा गया,इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न विभाग अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की,नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने नागरिकों को संबोधित कर कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से शासन, प्रशासन सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहा है,कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को वृद्धावस्था पेंशन एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। पहले ख़ाली पड़ी रही मंत्री जी की कुर्शी देर से आना तब तक कलेक्टर के एल मीना ने देखी रौन नपा की साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था जल भराव व जगह जगह दिखे गन्दगी के ढेर बोले स्वच्छता में फिसड्डी नपा जगह जगह खुदी पड़ी सड़कें की पूछने पर सीएमओ न्हीं बता पाए बाद में बोले सर पाइप लाइन डालने से खुदी है सड़के,अंत में स्वल्पआहार को स्कूल के कक्ष में गए मंत्री जी से शिक्षकों ने बताई आप बीती बोले पूरी बिल्डिंग पानी पानी हो जाती है तो एव कोई अत्रिरिक्त कक्ष न्हीं है जिस मंत्री जी बोले स्कूल का स्टेंथ कितना है कितने बच्चे आते है जिस पर कोई जबाब नहीं दे सके शिक्षक , मंत्री जी बोले कोई लिखित पत्र है कहने से काम नहीं चलता कागज़ बोलता है जिसे सुन कर असहज में पड़ गए प्रव्हार्य व शिक्षक। देखे भिंड से कुंवर सिंह की रिपोट
20260319101124543428703.mp4
