वायरल वीडियो में बुलेट पर दो युवक नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पीपीगंज इलाके का बताया जा रहा है। इसमें बाइक चला रहे युवक ने शर्ट नहीं पहनी है और वह बाइक चलाते हुए दोनों हाथ हैंडिल से हटा ले रहा है। इसके बाद वह अपनी बॉडी दिखा रहा है। सामने से कुछ युवक बाइक पर बैठे हुए रील बना रहे थे।पीपीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें दो युवक बाइक पर स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। बाइक चला रहा युवक शर्ट उतारकर अपनी बॉडी दिखा रहा था। खुद को टार्जन बताने वाले युवक को देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही बाइक को सीज कर दिया।। वायरल वीडियो में बुलेट पर दो युवक नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पीपीगंज इलाके का बताया जा रहा है। इसमें बाइक चला रहे युवक ने शर्ट नहीं पहनी है और वह बाइक चलाते हुए दोनों हाथ हैंडिल से हटा ले रहा है। इसके बाद वह अपनी बॉडी दिखा रहा है। सामने से कुछ युवक बाइक पर बैठे हुए रील बना रहे थे।। साथ ही उसे टार्जन कहकर बुला रहे हैं। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। दोपहर से वीडियो वायरल होने लगा तो लोगों ने सोशल मीडिया पर गोरखपुर पुलिस को टैग किया। इसमें लोग कह रहे हैं कि इस तरह के लोगों की वजह से ही सड़क पर हादसे होते हैं और मासूम लोगों की जान चली जाती है।। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चिलुआताल इलाके के ताजडीह गांव के दीपू दुबे और पीपीगंज इलाके के राजाबारी गांव निवासी अंश कुमार श्रीवास्तव के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की और बाइक को सीज कर दिया। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि बाइक को सीज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं । रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511
