EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

‌एक साथ उठीं दो अर्थियां: 20 दिन में उजड़ा सुहाग, हादसे ने गांव को रुलाया
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 66
    19 Mar 2026 06:08 AM



यूपी, गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के रामपुर डाढ़ी गांव में बुधवार को शोक की लहर दौड़ गई, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नवविवाहित दंपति के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे। पति-पत्नी की एक साथ उठी अर्थियों ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।
गांव में आक्रोश का माहौल भी देखने को मिला। कुछ समय के लिए लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर स्थिति सामान्य हो गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए गौरी घाट ले जाया गया। इस दौरान एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हादसे में घायल दो बच्चियों में से एक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज एम्स में जारी है।
मंगलवार को हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रामपुर डाढ़ी निवासी 27 वर्षीय युवक अपनी 22 वर्षीय पत्नी और दो भतीजियों (आयु 8 व 6 वर्ष) के साथ मंगलवार शाम शहर की ओर घूमने निकले थे। सिक्टौर क्षेत्र के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चियों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि दंपति का विवाह हाल ही में फरवरी माह में हुआ था। अल्प समय में ही हुई इस दुखद घटना से परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985 

20260319060715676107256.mp4

20260319060725364355050.mp4



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना