अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भारत ने ठीक यही किया है.,
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 0 1
    18 Mar 2026 23:41 PM

जब पानी सिर से ऊपर चला जाए, तो सीधे गिरेबान पर हाथ डालना पड़ता है. 16 मार्च की रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान ने जो बर्बरता दिखाई, उसके बाद भारत ने ठीक यही किया है.,

दोस्‍त के घर में एयरस्‍ट्राइक से खफा भारत ने साफ कह द‍िया है क‍ि यह बर्बरता बर्दाश्त नहीं. इंटनेशनल कम्‍युन‍िटी यह इंश्‍योर करे क‍ि इसके गुनहगारों को सजा मिले. भारत का बयान इतना आक्रामक है क‍ि इसे देखकर कूटनीत‍िक मामलों के जानकार ब्रह्मा चेलानी ने ल‍िखा, वेल डन इंड‍िया.

काबुल के नशा मुक्‍त‍ि केंद्र पर पाक‍िस्‍तान के बम ग‍िराए तो भारत ने इस बार निंदा के नाम पर कोई रस्म-अदायगी नहीं की, बल्कि एक ऐसा कड़ा प्रहार किया है, जिसकी गूंज रावलपिंडी के आर्मी हेडक्वार्टर से लेकर इस्लामाबाद के सत्ता के गलियारों तक साफ सुनी जा रही है. भारत ने स्पष्ट रूप से दुनिया को बताया है कि जिस जगह को निशाना बनाया गया, वह कोई सैन्य ठिकाना नहीं था, बल्कि एक अस्पताल था. एक ऐसा अस्पताल जहां नशे के शिकार लोग अपनी जिंदगी वापस पटरी पर लाने की जद्दोजहद कर रहे थे. ऐसे निहत्थे, बीमार और लाचार लोगों पर आसमान से बम बरसाना किसी भी संप्रभु राष्ट्र की सेना का काम नहीं हो सकता, यह सिर्फ एक आतंकवादी गिरोह की मानसिकता हो सकती है.

भारत ने पाकिस्तान के इस झूठ की भी धज्जियां उड़ा दीं कि वह किसी 'आर्मी टारगेट' को निशाना बना रहा था. नई दिल्ली ने साफ शब्दों में इसे नरसंहार कहा. कूटनीति में नरसंहार शब्द का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर और बड़े गंभीर मामलों में किया जाता है. भारत ने यह शब्द इस्तेमाल करके पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक वॉर क्र‍िमिनल के रूप में खड़ा कर दिया है.

रमजान का पाखंड और पाकिस्तान का घिनौना चेहरा

भारत के बयान का सबसे आक्रामक और सटीक वार वह था, जहां उसने पाकिस्तान के धार्मिक पाखंड को बेनकाब किया. पाकिस्तान खुद को 'इस्लामिक रिपब्लिक' कहता है और इस्लाम के नाम पर ही दुनिया भर में अपना प्रोपेगेंडा चलाता है. लेकिन भारत ने दुनिया को याद दिलाया कि रमजान का वह पवित्र महीना, जो दुनिया भर के मुस्लिमों के लिए शांति, इबादत, आत्मचिंतन और दया का प्रतीक है, उस महीने में पाकिस्तान मुसलमानों का ही खून बहा रहा है.

भारत का यह बयान सीधे तौर पर इस्लामिक दुनिया यानी ओआईसी को भी एक आईना दिखाने की कोशिश है. कोई भी धर्म, कोई भी कानून और इंसानियत की कोई भी किताब किसी अस्पताल पर बम गिराने को जायज नहीं ठहरा सकती.

Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail