बानमोर नगर में कहीं भी सब्जी मंडी स्थापित न होने के कारण न्यू मार्केट के पीछे स्थित अस्थाई सब्जी मंडी विक्रेताओं से मकान मालिक 30 फुट की सरकारी जमीन पर अपना हक जमाते हुए अवैध वसूली कर लाखों रुपए कमा रहे हैं रहे हैं ।बिदित हुआ है कि नगर परिषद द्वारा न्यू मार्केट में वाहन चालकों एवं राहगीरों को आने-जाने के लिए 30 फुट की सरकारी रोड बनाई गई है। जिसका न्यू मार्केट में निवास करने वाले मकान मालिक रोड पर अपना अपना हक जमाते हुए 300 से अधिक सब्जी विक्रेताओं से पाच पांच हजार रुपये हर महीने अवैध बसूली कर रहे हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि जो सब्जी विक्रेता इन्हें अपना मुह मांगा किराया नहीं देते हैं तो उसके साथ यह झगड़ा कर उनके सामान को फेंक देते हैं। यह बता दे की सब्जी मंडी में शहर तथा ग्रामीण अंचल से 300 से अधिक दुकानदार रोजाना सब्जी बेचने का व्यवसाय कर रहे हैं लेकिन नगर परिषद द्वारा कहीं भी अभी तक उन्हें कैसी भी स्थाई सब्जी मंडी की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। जिसके कारण मजबूर होकर सब्जी विक्रेताओं को मकान मालिकों से समझौता करना पड़ रहा है सब्जी विक्रेता मोहन खटीक सुरेश खटीक रमेश प्रजापति तथा कालीचरण जाटव ने बताया है कि स्थाई सब्जी मंडी की मांग को लेकर उन्होंने कई बार आंदोलन तथा नगर परिषद का घेराव तक किया जा चुका है। लेकिन परिषद अधिकारियों ने अभी तक इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इस बारे में नगर परिषद प्रभारी सीएमओ नरेश सैमिल का कहना है कि नगर परिषद के पास सब्जी मंडी के लिए कोई स्थान न होने के कारण उनकी यह समस्या का निराकरण नहीं किया गया है। देखे राजेश शिवहरे की रिपोट
20260318211813118231743.mp4
202603182118222272016.mp4
