बानमोर के बाजारों में अवैध अतिक्रमण का बवाल, सड़कें सिकुड़ी और जाम की समस्या बढ़ी
नगर परिषद ने दुकानदारों को चेतावनी दी, लेकिन अतिक्रमण हटाने में अभी तक नहीं मिली सफलता
बानमोर नगर परिषद द्वारा कस्बे के मुख्य बाजारों में फैले अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए मुनादी कराकर दुकानदारों को हिदायत दी जा रही है। लेकिन स्थानीय दुकानदार नगर परिषद की मुंनादी को अनसुना कर रहे हैं स्थिति यह है कि रात्रि के समय खुली हुई नजर आने वाली सड़क सुबह होते ही अतिक्रमण से घिरी दिखाई देती हैं। दुकानदार अपने निर्धारित जगह से बाहर तक सामान को फैला देते है। जिससे 35 फुट की रोड सिकुड़कर मात्र 5 फुट की रह जाती है हालांकि नगर परिषद ने अधिकरण करने वाले दुकानदारों के चालान काटने शुरू भी कर दिए हैं। लेकिन उसके बाद भी दुकानदार अवैध अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं है। कस्बे की सिंधिया मार्केट भैरव मार्केट सदर बाजार स्टेशन रोड तथा न्यू मार्केट के मुख्य बाजारौ में दुकानों के बाहर फैला हुआ सामान आसानी से नजर आ जाएगा। दुकानों के आगे ग्राहक अपने अपने वाहनो को भी खड़े कर दिए थे ऐसे में सड़क पर आए दिन घंटो जाम की स्थिति बनी रहती है । स्थिति उस समय और भयानक हो जाती है जब किसी दुकानदार की दुकान में आग लग जाती है और फायर ब्रिगेड को वहां तक पहुंचने में घंटौ लग जाता है तब तक दुकानदार का सामान जलकर राख हो जाता है। इनका कहना है। जिलाधीश मुरैना के आदेश से शीघ्र ही नगर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ मुहिम चालू कर अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जाएगी। देखे सपचौली से राम लखन की रिपोट
20260318210552517127288.mp4
20260318210621929552626.mp4
