वाराणसी । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के द्वारा जुर्म एवं जरायम के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में रोकथाम जुर्म जरायम व विभिन्न मुकदमों में वांछित वारंटियों/अभियुक्तो के गिरफ्तारी व अपहृता/पीड़िता की तलास पतारसी सुरागरसी व बरामदगी के क्रम में उ0नि0 अभयप्रताप मय हमराही कर्मचारीगण के क्षेत्र मे मौजूद था कि जरिये मुखबीर खास की सूचना पर 01 नफर नाबालिग अपहृता/पीड़िता गुड़िया (परिवर्तित नाम) निवासिनी थाना कपसेठी कमि० वाराणसी उम्र करीब 15 वर्ष की सकुशल बरामदगी व 01 नफर वांछित अपहरणकर्ता/अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र रामजी राजभर निवासी ग्राम दाँदूपुर जईपुर थाना-कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष सम्बन्धित थाना कपसेठी कमिश्नरेट वाराणसी को चोरघट्टा पुल वहद ग्राम सरांवा से समय करीब 05.35 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। दौराने गिरफ्तारी सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया। गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के भाई अशोक राजभर को जरिये दूरभाष पर दिया गया।
बरामद अपहृता/पीड़िता गुडिया को मिशन शक्ति टीम की म0का0 श्रद्धा अग्रहरि के निगरानी में महिला हेल्प डेस्क पर रखते हुये उसके परिजनों को सूचित किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय उपरोक्त के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया ।। रविन्द्र गुप्ता
