अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ डबल मर्डर पर सियासत तेज, कांग्रेस ने CBI जांच और मुआवजे की उठाई मांग
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    18 Mar 2026 18:43 PM

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सदर विधानसभा क्षेत्र के पारा हमीदपुर में मां शिवपत्ती मौर्या और उनके पुत्र अरभ मौर्या की निर्मम हत्या की घटना पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घटना को प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का गंभीर उदाहरण बताया। डॉ. त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और घटना की निष्पक्ष जांच हेतु CBI जांच की मांग की। डॉ. त्रिपाठी ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता और सांसद प्रमोद तिवारी से फोन पर वार्ता कर मामले से अवगत कराया। सांसद ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग करेंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शीघ्र और निष्पक्ष जांच कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। डॉ. त्रिपाठी ने मृतक परिवार को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की और कहा कि परिवार को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा। अंत में उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति की कामना की। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राधेश्याम सरोज, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, आमिर खान, गजाधर वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail