2026031818371737247105.mp4
20260318183753481255372.mp4
ब्लॉक स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर का रौन में हुआ आयोजन
कुल 14 विभागीय काउंटरों पर लिए गए आवेदन
-
रौन में ‘संकल्प से समाधान’ शिविर आयोजित, मौके पर ही समस्याओं का हुआ समाधान
-
मंत्री राकेश शुक्ला की मौजूदगी में शिविर, हितग्राहियों को मिला त्वरित लाभ
-
घर-घर से आवेदन, अब शिविर में समाधान — रौन में दिखा सुशासन का असर
-
संकल्प से समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश
-
रौन में प्रशासन सक्रिय, शिविर में तुरंत निराकरण और लाभ वितरण
-
मध्य प्रदेश शासन की पहल रंग लाई, शिविर में लोगों को मिला त्वरित न्याय
मध्य प्रदेश शासन के द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन व संचालन के लिए संकल्प से समाधान शिविर कार्यक्रम का आरंभ 12 जनवरी से 30 मार्च 2026 तक के लिए किया जा रहा है है प्रथम चरण में जहां कर्मचारियों के द्वारा घर-घर जाकर लोगों से आवेदन दिए गए एवं साथ ही साथ पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया गया है इसी क्रम में शासन के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर का आयोजन दिनांक 18 मार्च 2026 को रौन में शासकिय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय रौन में हुआ जहां बड़ी संख्या में आवेदक पहुंचे..
श्रीराकेश शुक्ला कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन ने आवेदन लिए और लोगो की समस्या का समाधान तत्काल किया और सभी अधिकारियों को निर्देशक दिए आवेदक को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए
रौन में आयोजित होने वाले सिविर की जानकारी यद्यपि पूर्व में ही नागरिकों को प्रसारित की जा चुकी थी जिसके क्रम में बड़ी संख्या में आवेदक अपने आवेदनों के साथ शिविर में पहुंचे जहां कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने स्वयं बड़ी संवेदनशीलता से आवेदनों को सुना एवं मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण निराकरण के निर्देश दिए..
आधा दर्जन से अधिक हितग्राहियों को मौके पर ही किया लाभ वितरण
कलेक्टर के निर्देशन पर शिविर में लोक सेवा गारंटी केंद्र एवं आधार पंजीयन केंद्र भी स्थापित किया गया था जिसमें प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए मौके पर ही एक दर्जन से अधिक हितग्राहियों को त्वरित लाभ वितरण करते हुए उनके आवेदनों पर कार्रवाई की गई । वहीं कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के द्वारा मंच से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुऎ लड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र ,मूलनिवासी एवं जाति प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया. उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर के अतिरिक्त नवागत जिला पंचायत सीईओ वीर सिंह चौहान एवं लहार एसडीएम विजय सिंह यादव सहित विभिन्न जिलाधिकारी तथा समस्त रौन ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे देखे भिंड से विमलेश की रिपोट
20260318183940846634700.mp4
20260318184042498406608.mp4
