फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद कासगंज में नामित की गईं सभासद उमा चौहान एवं विजय लक्ष्मी कश्यप का नागरिक अभिनंदन किया गया।यह स्वागत कार्यक्रम शहर के मोहल्ला मोहन (करारी वाली गली) में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मेजबानी उषा राजपूत (प्रबंधक, श्रीमती विष्नुनादेवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, कासगंज) द्वारा की गई। समारोह के दौरान स्थानीय महिलाओं और गणमान्य नागरिकों ने दोनों नवनियुक्त सभासदों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित महिलाएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राची चौहान,अलका चौहान,माधुरी चौहान,वैष्णवी चौहान,आरती राजपूत, पिंकी राजपूत सहयोग दिया l वक्ताओं ने कहा कि महिला सभासदों के मनोनयन से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और महिलाओं की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण हो सकेगा। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
