अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों व परिसर का किया निरीक्षण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    18 Mar 2026 17:35 PM



कलेक्ट्रेट में अव्यवस्था पर डीएम का सख्त एक्शन, कर्मचारियों को दी चेतावनी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान कई पटलों में अव्यवस्था, गंदगी और पत्रावलियों के रख-रखाव में लापरवाही सामने आने पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को फटकार लगाई। डीएम ने नजारत, अंग्रेजी दफ्तर, जनसुनवाई कक्ष, एसडीएम कोर्ट, मुहाफिज खाना और एडीएम कोर्ट सहित विभिन्न पटलों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर फाइलों का रख-रखाव अस्त-व्यस्त मिला और साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने नाजिर को चेतावनी दी, जबकि डिप्टी नाजिर को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं आज ही दुरुस्त की जाएं, अन्यथा विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फौजदारी कार्यालय के अभिलेखागार का निरीक्षण करते समय फाइलों का रख-रखाव खराब पाया गया, जिस पर कर्मचारी पारसनाथ को कड़ी फटकार लगाई गई। वहीं एनएचआई कार्यालय के निरीक्षण में भी पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में बेतरतीब ढंग से खड़ी मोटरसाइकिलों पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल जिला होमगार्ड कमांडेंट को मौके पर बुलाकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए, साथ ही होमगार्ड जवानों को अपने-अपने तैनाती स्थल पर पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने और परिसर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए। वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की और कार्यप्रणाली में सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी अपनी-अपनी पत्रावलियों की पूरी जानकारी रखें और रिकॉर्ड को व्यवस्थित बनाए रखें। साफ-सफाई को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए गए। सभी पेशकारों को स्पष्ट आदेश दिए गए कि जिन कार्यों की प्रविष्टि ऑर्डर शीट पर पूर्ण नहीं है, उन्हें संबंधित अधिकारियों से हस्ताक्षर कराकर तत्काल पूरा किया जाए। साथ ही सभी कंप्यूटर सिस्टम को सुचारु रूप से कार्यशील रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एडीएम ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कोई भी कर्मचारी बिना कार्य पूर्ण किए कार्यालय से न जाए। उन्होंने सभी को समयबद्ध तरीके से कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी। इवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी