फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र चौबेपुर बाजार में बुधवार को छह दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्री हनुमान मंदिर, गौरा रोड से महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई।
कलश यात्रा स्टेशन रोड, बलुआ रोड और वाराणसी रोड होते हुए पूरे बाजार में भ्रमण करती हुई कथा स्थल श्री हनुमान जी मंदिर, गौरा मोड़ के पास पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश की स्थापना की गई।
आयोजक मंडल के विंध्यवासिनी उपाध्याय, प्रदीप सोनी, राजू सेठ और अजय गुप्ता ‘अकेला’ ने संयुक्त रूप से बताया कि कथा का वाचन मथुरा-वृंदावन से पधारे व्यास श्री कृष्णा शरण महाराज जी द्वारा किया जाएगा। कथा का आयोजन 19 मार्च से 25 मार्च तक प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक किया जाएगा। समापन 26 मार्च को हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ होगा।
इस अवसर पर विनोद चतुर्वेदी, अंतिम उपाध्याय, शरद उपाध्याय, शिवम चतुर्वेदी, विपुल, विशाल, मोहित, धर्मबीर गुप्ता, दिलीप सेठ, एन.पी. जायसवाल, नन्हे, अतुल गुप्ता, हरिद्वार सेठ, एस. चौबे, अर्जुन गुप्ता, शारदा चतुर्वेदी, कलावती सोनी, गुड़िया गुप्ता, सोनी देवी, प्रीति सोनी, नैसी, प्रभावती देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
