फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद के ऐतिहासिक सिद्धपीठ चामुंडा महारानी मंदिर (तरौरा) में आगामी चैत्र नवरात्रि की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। माता के दरबार को भव्य रूप देने के लिए मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है। इस वर्ष मंदिर का स्वरूप न केवल धार्मिक बल्कि डिजिटल और आधुनिक सुविधाओं से भी लैस नजर आएगा। मंदिर समिति के मुताबिक, इस बार माता के श्रृंगार के लिए विशेष कारीगर बुलाए गए हैं।मुख्य भवन को देशी-विदेशी फूलों और रंग-बिरंगी 'एलईडी ' लाइटों से सजाया जा रहा है।गर्भ गृह में माता की प्रतिमा का विशेष और अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा, जो भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण होगा।मंदिर के आसपास का पूरा क्षेत्र अभी से मेले के रंग में रंगा नजर आ रहा है l चुनरी, नारियल और पूजा सामग्री की दुकानों के साथ-साथ खान-पान के स्टॉल भी सज चुके हैं। बाहरी जनपदों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की संभावना को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों में खासा उत्साह है।प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं l पूरे परिसर में हाई-डेफिनिशन कैमरे लगाए गए हैं। वहीं सेवादारों की विशेष टोली और महिला पुलिस बल की तैनाती रहेगी। गर्मी को देखते हुए पेयजल और मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है। पुजारी ने कहा कि माँ के दरबार में तैयारियां पूरी हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सके। हम भक्तों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हैं एवं भीड़ को देखते हुए कीमती आभूषण पहनकर आने से बचें। प्लास्टिक का उपयोग न करें और परिसर को साफ रखने में मदद करें। दर्शन के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करें। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

